फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने तीन विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इनमें एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने विवाहिताओं की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के पत्थरों का थंब निवासी शाइस्ता खान की शादी पांच साल पहले जेल रोड छोटे साहब का बाग निवासी इमरान खान के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। इसको लेकर आए दिन मारपीट करते थे। ससुराल वालों ने एक बाइक और दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी। आरोप है कि एक दिन शाइस्ता को पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शाइस्ता की तहरीर के आधार पर इमरान, फुरकान, समीना फराह और तुनु खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर निवासी नुसरत ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी लाला वाला बाग निवासी आरिफ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करते थे। बाद में उसने तहरीर देकर आरिफ, नबी सेन, सम्मोहन, आले हसन और सन्नो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके साथ ही सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी किरन ने तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति कैलाश, तेजपाल और रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें