फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ परिवाद दायर

Sat, 14 Nov 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। करवाचौथ के व्रत को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ रामपुर की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। तीन अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता राम सिंह लोधी, सुनीता वर्मा और हर्ष गुप्ता की ओर से कोर्ट में दाखिल किए गए परिवाद में आरोप लगाया गया है कि 26 अक्तूबर 2026 को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवाचौथ के निर्जला व्रत को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए उनके स्वरूप, नाम और आचरण को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। भगवान श्रीराम के पांच पिता होने संबंधी टिप्पणी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। परिवादियों का कहना है कि ये बयान सोशल मीडिया और समाचार चैनलों के माध्यम से देखने-सुनने के बाद उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। अधिवक्ताओं के मुताबिक, उन्होंने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल रामपुर में नहीं होने का हवाला देकर प्राथमिकी दर्ज करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। परिवाद में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299, 302, 353 और 356 के तहत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को तलब कर दंडित किए जाने की मांग की गई है। अधिवक्ताओं के अनुसार इस मामले की सुनवाई 30 नवंबर को होगी।

-

आजम के मामले में नहीं हो सकी सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ गवाह को धमकाने के मामले में कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। सपा नेता के खिलाफ डूंगरपुर बस्ती के वादी नन्हे की ओर से उसको धमकाने का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन इसकी सुनवाई नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें