फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों की शिकायत पर जांच को पहुंचे कमिश्नर और आईजी 

Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में कमिश्नर-आईजी के सामने अपना पक्ष रखते सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां, नसीर खां व अन्य सपा नेता।
विज्ञापन

विज्ञापन
 उर्दू गेट गिरवाए जाने और मदरसा आलिया के भवन में रामपुर पब्लिक स्कूल के कमरों को खाली करवाकर उसमें यूनानी चिकित्सालय को स्थानांतरित करने को लेकर सपाइयों ने जिला प्रशासन की चुनाव आयोग से जो शिकायत की थी, उसकी जांच को रविवार को मंडलायुक्त और आईजी रामपुर पहुंचे। आयोग के निर्देश पर दोनों अधिकारियों ने कई घंटों तक लोगों की बात सुनी। दोनों अधिकारी अपनी संयुक्त रिपोर्ट यूपी के चुनाव आयुक्त को सौंपेंगे। 

तमाम शिकायतों एवं  अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने स्वार रोड पर बने उर्दू गेट को गिरा दिया था। मदरसा आलिया के भवन में स्थित रामपुर पब्लिक स्कूल किड्स के कमरे खाली कराकर वहां यूनानी चिकित्सालय का कब्जा करा दिया था। दरअसल, इससे पहले यहां यूनानी चिकित्सालय का ही कब्जा था  दोनों कार्रवाई का सपा  के नेताओं ने विरोध शुरु कर दिया था। उन्होंने जिला प्रशासन पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचाने तक का आरोप लगा दियीा था।
विज्ञापन


उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी  राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी, जिसके बाद आयोग ने मंडलायुक्त से जांच के बाद रिपोर्ट तलब कर ली। रविवार को इसके तहत मंलडायुक्त यशवंत राव एवं आईजी रमित शर्मा ने जांच के लिए रामपुर आ गए। उन्होंने निरीक्षण भवन में शिकायतकर्ताओं की बात सुनी। चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां,स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम खां, सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, नगर अध्यक्ष आसिम राजा,  पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, फसाहत अली खां शानू,  तमाम सपा नेताओं के साथ निरीक्षण भवन पहुंच गए। उन्होंने बिंदुवार अपना पक्ष रखा। कहा कि जिला प्रशासन ने बिना किसी नोटिस दिए उर्दू गेट को रात के अंधेरे में तोड़ दिया। नगर पालिका की संपत्ति होने के बाद भी यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, आजमवादी युवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष सैय्यद मुमताज मियां फूल, रामपुर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एसएम खान, अखिल भारतीय तुरैहा महासभा के मंडल प्रभारी कमल कुमार तुरैहा, फूलन देवी विचार एवं संघर्ष मोर्चा, हम एकता मंच, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा, अखिल भारतीय जन कल्याण मंच, उत्तर प्रदेश वाल्मीकि महासभा, मिलक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद गंगवार, सपा लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं बहुजन समाज पार्टी के जोन इंचार्ज राजेश प्रकाश सैनी, जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने अपने अपने शिकायती पत्र सौंपे। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी को हटाने की मांग की है। इस मौके पर ओमेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र गोयल, शाहबेज खां आनंद प्रकाश शर्मा, मसूद गुड्डू, नवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें