फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाढ़ संबंधी ड्यूटी में लापरवाही पर संग्रह अनुसेवक निलंबित

Wed, 09 Sep 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। बाढ़ जैसी आपदा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और वसूली कार्य में ढिलाई संग्रह अनुसेवक को भारी पड़ गई। गांव पसियापुरा में बाढ़ संबंधी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में एसडीएम राजकुमार भास्कर ने संग्रह अनुसेवक राजपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम राजकुमार भाष्कर ने कहा कि बाढ़ और आपदा से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निभानी होगी। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच एसडीएम ने बताया कि लगातार हुई बारिश के दौरान तहसील क्षेत्र के कई गांवों में मकान और दीवारें गिरने से ग्रामीणों को नुकसान हुआ है। लेखपालों की टीम लगाकर क्षतिग्रस्त मकानों और दीवारों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर करीब 30 प्रभावित लाभार्थियों को बाढ़ आपदा के तहत राहत राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

राहत पाने वाले गांवों में मीरापुर मीरगंज, खेमपुर, रायपुर, भगवंतनगर, भूवरा और जालफनगला समेत अन्य गांव शामिल हैं। एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जाए और पात्र लोगों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को राहत दिलाने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। लेखपाल और राजस्व कर्मचारी क्षेत्र में जाकर नुकसान का वास्तविक आकलन करें, ताकि पात्र लोगों को शासन की व्यवस्था के अनुसार समय से सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें