फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश नहीं, अब शीतलहर और गलन बढ़ाएगी लोगों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बारिश के बाद बढ़ी गलन और शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। अगले चार दिन तक शीतलहर और गलन लोगों को और सताएगी। मंगलवार को दिनभर धूप नहीं खिली और शीतलहर व गलन ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

जनवरी के अंतिम सप्ताह में रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन तक हुई बारिश के बाद सोमवार को निकली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन, पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के कारण मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल घिर आए। बादल घिरने के साथ ही शीतलहर के कारण हो रही गलन से कड़ाके की सर्दी पड़ने से लोग ठंड से बेहाल हो गए।
दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लोगों को बारिश के बाद राहत मिली थी। लेकिन, अगले चार दिन तक गलन और शीतलहर से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। पारा ओर भी लुढ़कने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीद है। बुधवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को पारा फिर लुढ़केगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें