फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर बिछी पारा गिरने से ठिठुरन

Wed, 07 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह आंखें खुलीं तो कोहरे की चादर बिछी  मिली। घने कोहरे ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया। एक तरफ सड़क और रेल  यातायात प्रभावित हुआ तो दूसरी तरफ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। घना कोहरा होने  के कारण दृश्यता कुछ ही मीटर की रही। सड़कों पर  वाहनों की लाइटें जगमगाती रहीं तो लोगों का कामकाज भी देर से शुरू हो पाया।

कोहरे के कारण सड़क व रेल यातायात पर व्यापक असर पड़ा। बसें भी देरी से  पहुंची। ऐसे में यात्रियों को स्टैंड पर पिछले दिनों की अपेक्षा कई-कई घंटे  ज्यादा इंतजार करना पड़ा। सड़कों पर जाम और कोहरे के कारण वाहन भी आम दिनों  जैसी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्टेशनों पर भी यात्रियों को इंतजार  करते देखा गया। दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर इसका ज्यादा असर रहा।  ये अपने समय से लगभग चार-पांच घंटे देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना  करना पड़ा। इसके बाद कोहरा छटा तभी यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें