फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीएमओ ने सीएमएस को थमाया नोटिस, मांगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में प्लास्टर के नाम पर मरीजों से पैसे वसूलने का मामला तब गंभीर हो गया जब इसकी एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में एक कर्मचारी को कक्ष के बाहर आकर पैसे लेते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

घटना के दो दिन बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सीएमएस को नोटिस जारी कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
मामले में मरीज राजाराम ने आरोप लगाया था कि अस्पताल के कर्मचारी प्लास्टर कराने आए हर मरीज से धमकाकर 100 रुपये वसूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मना करने पर कर्मचारी ने प्लास्टर काटने की धमकी दी। एक अन्य मरीज रामकिशोर ने भी पुष्टि की कि उनसे भी 100 रुपये लिए गए।
विज्ञापन

मरीजों ने शिकायत की कि उन्हें न तो रसीद दी गई और न ही यह बताया गया कि प्लास्टर की वास्तविक फीस 68 रुपये है। प्लास्टर रूम के बाहर फीस संबंधी कोई दिशा-निर्देश भी नहीं लगाए गए हैं। सीएमएस ने कर्मचारी को रुपये वापस करने के निर्देश दिए, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें