फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी को रामपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम व एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा की जनविश्वास यात्रा का एक जनवरी को रठौंडा में समापन होगा। इस मौके पर रठौंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रठौंडा जाकर कार्यक्रम स्थल और अन्य तैयारियों को लेकर जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश भर में भाजपा की जनविश्वास यात्रा निकाली जा रही है। वेस्ट यूपी में आयोजित यात्रा को एक जनवरी को रामपुर जिले के गांव रठौंडा में समापन होगा। जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा स्थल, हेलीपैड और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में एडीएम प्रशासन और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से जानकारी प्राप्त की। कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जमीन का समतलीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाए और हेलीपैड तैयार करने के लिए भी मानक के अनुरूप जरूरी प्रबंध ससमय हो जाने चाहिए।
डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त बनाने के लिए एडीएम प्रशासन को नोडल अधिकारी बनाया। उन्होंने कहा कि एडीएम प्रशासन नियमित रूप से कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लेते रहें। कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल और लोगों के लिए निर्धारित स्थान के साथ-साथ हेलीपैड और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के बेहतर प्रबंधन के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को रूपरेखा तैयार करते हुए, उसके अनुसार तैयारियां कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम स्थल एवं आसपास साफ सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों की टीम लगाएं। इसके बाद डीएम और एसपी रठौंडा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जलाभिषेक किया। इस दौरान डीएम ने लोगों से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की जरूरतों और सुविधाओं के बारे में बातचीत की। डीएम ने मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित विकास एवं सुंदरीकरण के कार्यों के बारे में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत जरूरी कार्य कराने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने रठौंडा मंदिर परिसर में स्थित तीर्थ की साफ-सफाई, पेंटिंग और अन्य जरूरी सुंदरीकरण कार्यों को 28 दिसंबर तक जिला पंचायत के माध्यम से पूर्ण कराने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह और उप जिलाधिकारी मिलक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें