फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 3856 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में 3856 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें 1647 पुरुष, 1797 महिलाओं एवं 508 बच्चों का चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार किया गया।
विज्ञापन

मेलों में प्रान्तीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त आयुष विभाग, आईसीडीएस विभाग एवं आईएमए का भी सहयोग प्राप्त हुआ।कुल 153 मरीज ऐसे चिन्हित किए गए जिन्हे विशेष जांचों व उपचार की आवश्यकता थी उन्हे उच्चीकृत केन्द्र संदर्भित किया गया। खून की कमी के 219, श्वांस रोग के 210, डायबिटीज के 204, उदर रोग के पीड़ित 300 , चर्म रोग के 101 एवं टीबी के 101, मरीजों का उपचार किया गया। कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सेनेटाइजेशन का विशेष ख्याल रखा गया। मेलों में बनी कोविड-19 हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया एवं बचाव के उपाय बताये गये। 364 गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य शिविरों मेंआयुष्मान लाभार्थियों के 427 गोल्डन ई-कार्ड बनाये गये। जिन मरीजों में खून की कमी पायी गयी उन्हें आयरन फॉलिक एसिड की टैबलेट वितरित की गयी।सभी आरोग्य मेलों में लाभार्थियों को कोरोना वायरस के लक्षणों एवं बचाव हेतु सावधानियों से अवगत कराते हुए साबुन-पानी से हाथ धोने की विधि की जानकारी दी गई ।इस प्रकार के मेलो का आयोजन जनपद में प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें