फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर तक छाए रहे बादल, शनिवार को भी रहेंगे बादल

विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार की दोपहर धूप निकलने के बाद गुजरते राहगीर।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान से बादल छंटे और हल्की धूप निकली। इसके बाद शाम तक मौसम साफ रहा। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और गलन बनी रहेगी।
विज्ञापन

गुरुवार को मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर सुबह से घने बादल छा गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक शहर में बादल छाए रहे और इसके बाद धूप निकली। धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिली, लेकिन शुक्रवार को पूरे दिन सर्द हवा चलती रहीं। शुक्रवार को आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक से सर्द हवा चली। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि गुरुवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इसके बाद करीब सप्ताह भर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मकर संक्राति के आसपास मौसम में एक बार फिर कुछ बदलाव होने की संभावना है। शुक्रवार को दोपहर बाद से निकली धूप ने लोगों को ठंड से कुछ राहत प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें