बिलासपुर। नगर के मोहल्ला टांडा हुरमत नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। एक कपड़ा व्यापारी पर बंदरों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला निवासी सुमेश कुमार दिवाकर बुधवार शाम कपड़ा बेचकर घर जा रहे थे। आरोप है कि शिव मंदिर के पास बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया।
घायल सुमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में परिजन उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नागरिकों के अनुसार, करीब सप्ताह भर में बंदरों ने सात अन्य लोगों को भी घायल किया है। इनमें कलावती, किशन लाल, पप्पू राठौर, नन्हे राम, प्रेमलाल व उनकी पत्नी शामिल हैं। संवाद