फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कर करेत्तर राजस्व प्राप्ति के अन्तर्गत माह जनवरी 2020 के मासिक व क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्राप्ति नहीं की गई है। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है इसके उपरान्त भी शासन से निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व लक्ष्य के मासिक एवं क्रमिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति न होने तथा शासकीय कार्यों में रूचि न लेने पर राजस्व लक्ष्य प्रभावित हो रहा है। शासन द्वारा निर्धारित विभागीय क्रमिक लक्ष्य एवं नगर निकाय देय के मासिक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति न किए जाने पर जिला आबकारी अधिकारी अवधेश राम, खान अधिकारी सौरभ गुप्ता, सचिव मण्डी समिति बिलासपुर उदयवीर सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरूण कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर डॉ. इन्दु शेखर मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शाहबाद प्रेमचन्द, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिलासपुर राजेश सिंह राणा एवं अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड इनामुद्दीन रहमानी को स्पष्टीकरण एक सप्ताह में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें