रामपुर। प्रदेश के विभिन्न खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए जनपद स्तरीय ट्रॉयल बुधवार से शुरू हुए। ट्रॉयल शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए गए। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पहले दिन अंडर-12 बालक-बालिका वर्ग में कुश्ती, हॉकी, जिमनास्टिक के ट्रॉयल हुए। ट्रॉयल 18 फरवरी तक चलेंगे, इसके बाद मंडल स्तरीय ट्रॉयल के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा, मंडल पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय ट्रॉयल में प्रतिभाग करेंगे, जहां पर चयनित खिलाड़ियों को खेल छात्रावासों में प्रवेश दिया जाएगा।