फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पेयजल लाइनों में छोड़ा गया साफ पानी, लोगों को मिली राहत

Wed, 14 Jan 2026 11:15 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मदारपुर और चंदरपुर के गांव में पेयजल लाइन बिछाने के बाद भी नहीं मिल रहा था पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटवाई। मदारपुर और चंदरपुर गांव के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। बुधवार को जल निगम ने गांव में पेयजल आपूर्ति दी। हालांकि दिन में सुबह के समय ही पेयजल की सप्लाई दी गई।
अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में व्यवस्था का काला सच, हैंडपंपों से निकल रहा पीला पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि मदारपुर और चंदनपुर गांव में पेयजल व्यवस्था बदहाल है। गांवों में हैंडपंपों से पीला और दूषित पानी निकल रहा है, जबकि बिछाई गई पाइप लाइनों में पानी नही आ रहा है। ग्रामीण मजबूरी में वहीं पानी पी रहे हैं, जिसमें पूर्व में आर्सेनिक की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार को मदारपुर के ग्रामीणों को पास के गांव की पेयजल लाइन से शुद्ध पानी पीने को मिला। ग्रामीणों ने बताया सुबह के समय पाइप लाइन से शुद्ध पानी घरों तक आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें