नित्थर( कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के मंदिरों में मकर संक्रांति पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। नित्थर क्षेत्र में संक्रांति को ''साजा’ कहा जाता है और माघ माह की शुरुआत के कारण इसे ''माघा’ साजा कहते हैं। मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान किया। इसके बाद बूढ़ा महादेव मंदिर, भुवनेश्वरी माता चेबड़ी, रखाउ नाग धनाह और कुईकंडा नाग मंदिर तांदी में पूजा-अर्चना की। भुवनेश्वरी माता चेबड़ी के मंदिर में चेबड़ी गांव की महिलाओं ने पूजा पाठ लिया। बूढ़ा महादेव के मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा और मंदिर में गर्भगृह में शिवलिंग को घी से लेप लगाया गया। उसको प्रसाद के रूप में सात दिन के बाद बांटा जाएगा। इसके अलावा रखाउ नाग धनाह और कुईकंडा नाग मंदिर तांदी में भी मकर संक्रांति बड़े हर्षों उल्लास के साथ मनाई गई।