फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिजारखाता गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष, कई लोग घायल

Mon, 02 Mar 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में रविवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से हमला और पथराव शुरू हो गया। घटना में आसपास खड़े वाहनों और मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
संघर्ष के दौरान स्वार-बाजपुर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर घायलों का परीक्षण जारी है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा गांव में एहतियातन गश्त बढ़ा दी गई है। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें