केमरी। क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदनगर नानकार में खेत में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मदनगर नानकार निवासी बाबू खां और राशिद खां अपने खेत से पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही राशिद खां ने उन पेड़ों को अपना बताते हुए काटने से रोका। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सीओ राजवीर परिहार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद