फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पशु चले जाने पर दो समुदायाें में मारपीट-फायरिंग

Tue, 01 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

खेतों में पशु चले जाने के बाद दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों ओर से 13लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोरी गेट निवासी रामचंद्र के खेत में खड़ी फसल को पास के ही रहने वाले मुन्ना के पशुओं ने खराब  कर दिया। इसी बात को लेकर सोमवार की शाम को दोनों सुमदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। कहा सुनी के बाद शुरू हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग करके भी दहशत फैलाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस इसे सिर्फ आरोप मान रही है। जबकि पुलिस भी मोरी गेट पर दो समुदाय के लोगों में गोली चलने की सूचना मिलने पर ही मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


मामला दो समुदाय का होने के कारण सीओ सिटी दिनेश कुमार शुक्ला भी मय फोर्स के वहां पहुंच गए। जिसके बाद किसी तरह से मामला शांत कराया गया। इस दौरान वहां पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने इस मामले में रामचंद्र की ओर से दस लोगों पर मारपीट व फसल को नुकसान पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि दूसरे पक्ष गुड्डू की ओर से आई तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर जानलेेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


फायरिंग का आरोप भी लगाया गया है। बता दें कि पहले भी कई बार दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ चुके हैं।  मामला दो समुदाय का होने के कारण कुछ देर वहां फोर्स भी तैनात रही। लेकिन बाद में पुलिस हटा ली गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें