फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आतिशबाजी से बिगड़ी शहर की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिवाली के मौके पर हुई आतिशबाजी ने शहर की हवा को बिगाड़ दिया। सोमवार को हुई आतिशबाजी के चलते हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पटाखों के धमाकों के बीच एक्यूआई 172 पहुंच गया। इस वजह से मंगलवार को भी दिनभर धुंध छाई रही। वायु प्रदूषण का स्तर खराब होने से सांस के मरीजों को अधिक समस्या हुई। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन

दिवाली के बाद वायु प्रदूषण में वृद्धि दर्ज की गई है। त्योहार पर हुई आतिशबाजी के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 172 तक पहुंच गया। वहीं रविवार को एक्यूआई 105 था। रोशनी के पर्व दिवाली पर आतिशबाजी भी खूब हुई। दिवाली की रात आसमान पटाखों से जगमगाया, वहीं अगली सुबह उसी आसमान में वायु प्रदूषण देखने को मिला। दिवाली की रात शहर का एक्यूआई 172 के पार पहुंच गया। त्योहार के दौरान पटाखों का अत्यधिक उपयोग, बढ़ती गाड़ियों की संख्या और तापमान में हल्की गिरावट के बाद हवा का ठहराव समेत इन तीनों ने मिलकर शहर की वायु गुणवत्ता को प्रदूषित बना दिया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में प्रति घंटे 10 से 15 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। कुछ सांस के मरीजों को समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

आतिशबाजी के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृदि्ध हुई है जिस कारण सांस के मरीजों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मरीजों को सांस की दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सांस की बीमारी से संबंधित लोग ज्यादातर मास्क का उपयोग करें। बिना मास्क के बाहर घूमना ऐसे लोगों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। सांस की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन

- डाॅ. बीसी सक्सेना, सीएमएस


अस्पताल में मरीजों की बढ़ी भीड़
जिला अस्पताल में सांस के रोगियों की संख्या भी अचानक बढ़ी हुई दिखाई दी। सोमवार रात से लेकर मंगलवार की सुबह अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रही। इनको प्रदूषण से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन



पिछले साल के मुकाबले बढ़ा एक्यूआई
रामपुर। इस दिवाली पर पिछले साल के मुकाबले प्रदूषण बढ़ा हुआ दिखा। इस साल एक्यूआई 172 दिखा तो पिछले साल यह एक्यूआई 160 तक पहुंच गया था।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें