फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नूरबानो के प्रचार के लिए रामपुर आए थे असरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। फिल्मी दुनिया के मशहूर हास्य फिल्म अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन खबर मिलते ही शहर के लोग अतीत को याद करने लगे। वह रामपुर भी आए थे। उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं नूरबानों के समर्थन में प्रचार किया था। उनके साथ मशहूर फिल्म अभिनेत्री जीनत अमान भी थीं। उन्होंने अपने भाषणों में अंग्रेजों के जमाने के जेलर का डॉयलॉग बोलकर लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

रामपुर के सियासी दंगल की बात की जाए तो यहां पर तमाम फिल्मी सितारे चुनाव प्रचार के लिए आते रहे हैं। यहां पर सुपर स्टार अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम कलाकारों ने आकर प्रचार प्रसार किया है। इन्हीं में से एक मशहूर काॅमेडियन असरानी भी थे। हास्य अभिनेता असरानी के निधन की सूचना के बाद उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके प्रशंसकों का कहना है कि असरानी का रामपुर से भी काफी गहरा नाता रहा। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो बतातीं हैं कि 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान असरानी रामपुर आए थे। असरानी ने रामपुर आकर उनके समर्थन में प्रचार किया था। वह पहले टांडा गए थे, जहां उन्होंने जनसभा की थी, वहीं इसके बाद वह रामपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में भी प्रचार के लिए गए थे। इसी तरह कांग्रेसी नेता शकील अहमद का कहना है कि उन्होंने शहर में भी आकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी। उस वक्त सपा ने पहली बार बाॅलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा को चुनाव मैदान में उतारा था। वह बताते हैं कि कार्यकर्ताओं के बीच घुल मिल गए थे।

अमिताभ के साथ दिलीप कुमार और अनिल कपूर भी आ चुके हैं रामपुर
रामपुर। फिल्मी सितारों का रामपुर से गहरा सियासी नाता रहा। यहां बात की जाए तो जिले में मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार, फिरोज खां, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जीनत अमान, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, जानी लीवर जैसे मशहूर अभिनेता रामपुर आ चुके हैं।
विज्ञापन

रजा मुराद और प्राण का भी पुराना नाता

रामपुर। मशहूर चरित्र अभिनेता रजा मुराद और विलेन की भूमिका निभाते रहे प्राण का भी रामपुर से पुराना नाता रहा है। रजा मुराद का परिवार रामपुर से जुड़ा हुआ है। वह अक्सर ही रामपुर आया करते हैं। वहीं प्राण की पढ़ाई भी रामपुर से हुई है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें