फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से सजने लगे गिरजाघर

Tue, 22 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में क्रिसमस की धूम शुरू हो गई है। मसीह के गीतों के साथ बेसब्री से क्रिसमस का इंतजार हो रहा है। घरों में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में खरीदारी होने लगा है। गिरजाघर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा रहे हैं। विशेष प्रार्थनाएं कर यीशु का गुणगान किया जा रहा है।
विज्ञापन



रिसमस की खुशियों के रंग शहर के हर कोने में बिखरने शुरू हो गए हैं। गिरजाघरों से लेकर ईसाई समाज के लोगों के घरों में प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कैरोल सिंगिंग में मसीह के गीतों की धूम मची हुई है। शहर के सभी प्रमुख गिरजाघरों में प्रार्थना और इबादत की जा रही है।


मंगलवार को सर्राफा बाजार के निकट पीबी ग्रीफिंग के आवास पर कैरोल सिंगिंग में यीशु मसीह के गीत गाए गए। आया है यीशु आया है, मुकतले साथ लाया है, मेरा यीशु सबा पालनहार है आदि गीत गाए गए। बच्चों ने सांता क्लॉज की वेश-भूषा में सजकर उपहार बांटे।
विज्ञापन



पास्टर महबूब मसीह ने आशीष वचन स्वरूप प्रार्थना कर प्रभु यीशु मसीह की जीवनी से सीख लेने की प्रेरणा दी। इस दौरान मिनी ग्रीफिन, राहुल, सैमुअल मसीह, रोहित, रोहन, विशाल चरन, अनीता सिंह, मधुर श्याम, मारग्रेट जोजफ, मोनिका जोजफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें