फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारसैन के जाबली में ट्रक से चिट्टा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत जाबली में पुलिस ने एक ट्रक से 3.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक में बैठे तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पुलिस दल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच जाबली में हरीश ढाबे के साथ खड़े ट्रक में बैठे लोगों ने पुलिस को देखकर ट्रक की लाइटें बंद कर दी। इससे पुलिस को ट्रक में अवैध गतिविधियां होने का अंदेशा रहा। पुलिस ने ट्रक की शक के आधार पर तलाशी ली तो इसके डैश बोर्ड में रखी पुड़िया से 3.79 चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने ट्रक में बैठे हेमराज निवासी गांव ब्रौ, तहसील निरमंड, पुष्पेंद्र निवासी गांव धनाह और दीपक सराहन, तहसील रामपुर जिला शिमला के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने 3.79 चिट्टे के साथ तीन लोगों को दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें