चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई इसकी चपेट में आकर घायल हो रहा है। सोमवार की देरशाम एक बाइक सवार युवक इसकी चपेट में आ गया और उसकी गर्दन में जख्म हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल मसजिद निवासी सोनू सोमवार की शाम को बाइक से बंदे के रोड पर जा रहा था। इस दौरान अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन पर आ गया। जिससे वह बुुुरी तरह से घायल होकर गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय राहुल बिग्रेड के उपाध्यक्ष विक्की मियां अपने कार्यकर्ताओं के साथ उसके घर पहुंचेे। मां से उसकी तबियत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सऊद खां, आमिर अली, समी खां, उमैर आदि ने इस मामले में एसपी से मिलकर चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने और सोनू की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।