फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे के खिलाफ फूटा आक्रोश, प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में गुरूवार को चाइनीज मांझे के विरोध में कलक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते भारतीय इत्तेहाद मुस्लिम के कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन


युवा अनस शमशी की मौत के बाद चाइनीज मांझे के खिलाफ शहर में लोगों में आक्रोश फूटगया है। तमाम संगठनों ने गुरुवार को चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किए और रैली निकालीं। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपे।  

चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण पंजाबियान मोहल्ले के अनस शमशी की मंगलवार की रात दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद से लोग सड़कों पर उतर आए हैं और चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय इत्तेहाद मुस्लिम महासंगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में रैली निकाली और प्रधानमंत्री से पूरे देश में चाइनीज मांझे के खिलाफ रोक लगाने की मांग की। डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग की। इसमें मोहम्मद हारिस शमशी, अब्दुल सऊद खां, शाहनवाद शमशी, हाजी फरहान अख्तर, हारून खां, शीराज शमशी, मोहम्मद रूमान, फहीम अख्तर, अशद शमशी, अब्दुल आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें