फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला क्लास में पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे, सप्ताह भर में क्लास शुरू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय एक जुलाई से खोले जा चुके हैं। बच्चों के विद्यालय आने पर अभी पाबंदी है। पठन-पाठन के लिए ई-पाठशाला व्यवस्था की गई है लेकिन, बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे है, जो ई-पाठशाला से नहीं जुड़ पा रहे हैं। ऐसे बच्चों के लिए मोहल्ला क्लास चलाने के आदेश दिए गए हैं। मोहल्ला क्लास में शिक्षक बच्चों को किसी एक मोहल्ले में एकत्र कर पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 1600 से अधिक परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जिनमें एक लाख 68 हजार 171 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बीते वर्ष भी कोरोना के चलते विद्यालय बंद थे। ऐसे में ई- पाठशाला के जरिए पठन-पाठन कराया गया था। जो बच्चे ई-पाठशाला से जुड़ नहीं सके थे। उनके लिए मोहल्ला क्लास चलाई गई थी। इस बार भी अभी बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया गया है। इसलिए जो बच्चे ई-पाठशाला से नहीं पढ़ पा रहे रहे उनके लिए मोहल्ला क्लास संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। बीएसए एश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि मोहल्ला क्लास के संचालन के संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। सप्ताह भर में जिले में मोहल्ला क्लास का संचालन शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें