फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में मासूमों ने मजबूती से दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में रामपुर में बच्चों ने कोरोना संक्रमण को मजबूती के साथ हराया है। जिले में 0 से 10 साल आयु तक के 367 बच्चे संक्रमित हुए हैं। ये सभी बच्चे आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में 11733 लोग आए। इनमें से स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 146 संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत भी हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे अधिक 20 से 50 साल आयु तक के लोगों पर रहा। कोरोना संक्रमण की चपेट में शून्य से दस साल आयु के बच्चों का रिकवरी रेट सौ फीसदी रहा है। बच्चों ने बड़ों की तुलना में कोरोना से अधिक मजबूती से जंग लड़ी है। हालांकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने बच्चों के उपचार को लेकर पीडियाट्रक इंटेसिव केयर यूनिट बनानी शुरू कर दी हैं। लेकिन, बच्चों ने बिना टीकाकरण कराए ही कोरोना से अधिक मजबूती से सामना किया। बच्चों के अधिक घर से बाहर न निकलने के कारण कम बच्चे संक्रमित हुए तो वहीं कोई मौत भी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें