फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एआई व कोडिंग के जानकार बनेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

Tue, 02 Dec 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परिषदीय स्कूलों के बच्चे एआई और कोडिंग के जानकार बनेंगे। उनको कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए पहले गुरुजी आईआईटी कानपुर में दूसरे चरण का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद शिक्षक विद्यालयों में बच्चों को एआई और कोडिंग का पाठ पढ़ाएंगे। आईआईटी कानपुर में प्रदेश के जिले के दस शिक्षकों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, केनवा, एल्गोरिदम, पाइथन, स्क्रैच, फ्लोचार्ट, साइबर सुरक्षा, एआई का पहले गुरुजी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिसमें शिक्षकों को गूगल फॉर्म, स्प्रेड शीट, एचटीएमएल, डिजिटल क्रिए टिविटी आदि प्रोग्राम सिखाए जा रहे हैं।
इससे पहले पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था। अक्तूबर और नवंबर माह में सभी शिक्षकों की 150 घंटे की ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी गई। दूसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा, जहां पर गुरुजी बच्चों को स्कूल में प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें