फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांता क्लॉज के साथ बच्चों ने मचाया धमाल

Thu, 24 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस के उपलक्ष्य पर हमारे बालक-बालिका जूनियर हाईस्कूल और सेंट फ्रांसिस जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को प्रभु यीशु की वंदना की गई। साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने क्रिसमस ट्री को सजाकर गीत और डांस प्रस्तुत किए। वहीं, सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार और केक भी बांटा।
विज्ञापन



हमारे बालक-बालिका जूनियर हाईस्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रभु यीशू के भजन मेरा प्रभु जन्मा, कव्वाली आदि कार्यक्रम आयोजित किये। स्कूली बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ जमकर नृत्य किया। स्कूल प्रबंधक राजेश सी लाल ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़े तब प्रभु यीशु ने मनुष्य को पापों से मुक्ति दिलाया।


इसके लिये उन्होंने गऊशाला की चरनी में मनुष्य के रूप में जन्म लिया। प्रभु यीशु ने दुनिया को आपसी भाई चारे का संदेश दिया था। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोनू लाल, मीनू, मधू राणा, कुमारी संजीदा, श्रुति चौहान, नरेश कुमार, पुष्पेंद्र चौहान, शहनाज बी, शालू लाल मोनिका दास वहीं सेंट फ्रांसिस स्कूल धनौरी में फादर क्लास्टन फावीनो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें