फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर पड़ोसी ने स्कूली बच्चों को पीटा

Wed, 18 Jul 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
मिलक सीएचसी पर मेडिकल कराने के लिए बैठे बच्चे। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 मामूली बात पर पड़ोसी युवक ने स्कूल के चार मासूम बच्चों को बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षिका के विरोध करने पर आरोपी भिड़ गया इसको लेकर हुए हंगामे से अफरातफरी मच गई।

 कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिंगरा में मंगलवार को स्कूल के बच्चे पड़ोस में खड़े पंपिंगसेट के पास खेल रहे थे। इस बीच उसका पंपिंगसेट गिर गिर गया। इसके बाद पड़ोसी युवक परवेज स्कूल के बच्चों पर शक कर भड़क गया। आरोपी ने स्कूल में घुसकर कई बच्चों की पिटाई कर दी। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे।जिस पर स्कूल में हंगामा खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


बच्चों की पिटाई करने पर स्कूल की प्रधानाध्यापक रीता गंगवार ने अपने साथी शिक्षा मित्रों के साथ विरोध किया। तब आरोपी शिक्षिका से भिड़ गया और धमकाया। बच्चों से मारपीट का मामला तूल पकड़ने पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए। बच्चों की पिटाई के मामले की गूंज एसपी तक पहुंची। 
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने प्रधानाध्यापिका की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पिटाई का शिकार हुए अजय पाल,अनुज,गौरव तथा करन का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें