फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समाज के भड़कने पर छोड़े गए बच्चे

Wed, 17 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रविवार की रात एसपी आवास पर धरना देते सिख समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बता दें कि चाइनीज मांझे से आए दिन लोग शिकार हो रहे हैं। उसी के चलते पुलिस ने रविवार की शाम को अभियान चलाया था। पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र की आदर्श कालोनी, बाबा दीपसिंह नगर, रामनाथ कालोनी समेत अन्य इलाकों में छापेमारी की। पुलिस बच्चों को भी पकड़कर ले गई।
विज्ञापन


एसपी के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान बच्चों और अन्य युवकों के पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने रेलवे  स्टेशन, गुरुद्वारा रोड, टैक्सी स्टैंड और उसके आसपास की दुकानें बंद करा थी। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आरोप था  कि पुलिस ने बेकसूर लोगों को पकड़ा है।  सिख समाज  पूरी तरह से एकत्र हुआ। सिविल लाइंस थाने और एसपी आवास पर घेराव कर पुलिस के  खिलाफ नारेबाजी की थी। करीब एक घंटे तक यह धरना चला। जिससे पुलिस के पसीने  छुट गए थे।
विज्ञापन


बाद में दर्शन सिंह खुराना व अवतार सिंह ने कैबिनेट मंत्री आजम खां से वार्ता की और बच्चों को छुड़वाया था। इस मौके पर राजू, सुरजीत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह व महिलाएं मौजूद रही। लोगों ने रक्षा बंधन पर पतंगबाजी को रोकने का भी विरोध किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें