चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल के कुपवी में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी बच्ची का रिश्ते में मौसा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि आरोपी बच्ची को बिस्कुट लेने के बहाने साथ ले गया था।
शाम को बच्ची ने मां को इस बारे में बताया, तो उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने मेडिकल जांच करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी चौपाल राजकुमार ने कहा कि बच्ची की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जुडीशियल मजिस्ट्रेट चौपाल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।