फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल - खेल में चार साल के बच्चे ने खाई हेयर डाई, मौत 

Wed, 31 Aug 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आपकी जरा सी लापरवाही मासूमों पर भारी पड़ रही है। अनजाने में मासूम ऐसा कुछ कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उनकी जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला स्वार में सामने आया है, जहां पर चार साल का  बच्चा खेल-खेल में हेयर  डाई का पैकेट फाड़कर खा गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां पर उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचाहुआ है। 
 
नगर के मोहल्ला रसूलपुर अगलगा निवासी आसिफ का चार साल का बेटा काशिफ सोमवार की देरशाम अपने चाचा शाकिर की दुकान पर खेल रहा था। बताते हैं कि शाकिर अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच काशिफ ने खेलते वक्त हेयर डाई का पैकेट  निकाल लिया और उसे फाड़कर खा गया। थोड़ी ही देर में बच्चे की हालत बिगड़नी शुरू हो गई।   बच्चे की हालत देख परिजन घबरा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक देखकर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गये। जहां पर कोई सुधार न होने पर परिजन बच्चे को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। रास्ते में काशिफ ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घरवालों का बुरा  हाल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें