फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिल के नीचे दबकर मासूम की मौत

Tue, 11 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बिलासपुर/भोट/ रामपुर
विज्ञापन
मृत मासूम
विज्ञापन
 भोट थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी साधुराम के साढ़े तीन साल के बच्चे की रुद्रपुर में ग्रिल गिरने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल  बच्चे ने इलाज के दौरान गम तोड़ा। गमगीन माहौल में रुद्रपुर में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रुद्रपुर से जब साधुराम अपने गांव पहुंचा तो लोगों ने घटना की जानकारी पाकर शोक जताया। 
विज्ञापन


भोट थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर का निवासी साधुराम रुद्रपुर की एक कंपनी में मजदूरी करता है। वह पत्नी कमला देवी व तीन बच्चों के साथ रुद्रपुर के मोहल्ला खेड़ा में एक व्यक्ति में मकान में किराए पर रहता है। साधुराम के मुताबिक, उसके दो पुत्रियां व साढ़े तीन वर्षीय सबसे छोटा पुत्र अनमोल था। आठ अक्तूबर की शाम वह ड्यूटी करने गया हुआ था। 

घर पर उसकी पत्नी काम कर रही थी और दोनों पुत्रियां पढ़ने गई हुई थी। जबकि, अनमोल घर में खेल रहा था। खेलने के दौरान बालक घर के बाहर दरवाजे पर रखे लोहे के ग्रिल के पास पहुंच गया। अचानक ग्रिल बच्चे के ऊपर गिर गया। जिसके कारण बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बालक की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बाद में बालक को रुद्रपुर के ही एक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। रुद्रपुर में ही बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार साधुराम अपने परिवार के साथ गांव पहुंचा तो लोग शोक जताने के लिए उसके घर पहुंच गए। उसे ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें