शाहबाद (रामपुर)। ननिहाल में खेलते समय चार वर्षीय बच्चे ने कील निगल ली। कील के गले में फंस जाने से बच्चे की मौत हो गई। बेटे की मौत होने से ननिहाल में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के चकरपुर भूड़ गांव निवासी शिवकुमार की पत्नी अपने चार वर्षीय बेटे आदित्य के साथ अपने मायके महूनागर गांव में भाई अरुण के घर मेहमानदारी करने गई थी। बताया जाता है कि सोमवार को ननिहाल में खेलते समय घर में पड़ी कील चार वर्षीय बच्चे आदित्य ने निगल ली। कील के गले में फंस जाने से बच्चे की हालत बिगड़ गई। बच्चे की हालत बिगड़ने पर मामा अरुण तत्काल चार वर्षीय भांजे आदित्य को लेकर शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने जब तक बच्चे के गले का एक्सरे कराया तब तक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत होने से ननिहाल में कोहराम मच गया।