फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज में चिकन पाक्स ने पसारे पैर

Tue, 22 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इन डॉक्टरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
पट्टी कला के मझरा अलीगंज में चिकन पाक्स ने पैर पसार लिए हैं। इसकी चपेट में आने से तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं, गांव के कई और बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश है। मझरा अलीगंज निवासी फईम के अनुसार उसकी तीन वर्षीय पुत्री आशिफा, चिकन पाक्स की चपेट में थी।
विज्ञापन


उसका उपचार मसवासी के एक चिकित्सक से कराया जा रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे बाजपुर के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों की शिकायत है कि कोई भी स्वास्थ्यकर्मी गांव में आने की जहमत नहीं करता है। चिकन पाक्स की चपेट में नासिर की सात वर्षीय आसिया, जाकिर का चार वर्षीय पुत्र शानिब भी गंभीर हालत में है।

बीमारी से पीड़ित बच्चों का इलाज मसवासी के एक चिकित्सक से कराया जा रहा है। इधर स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. इंदूकांत वर्मा ने बताया कि गांव में चिकन पाक्स फैलने की जानकारी मिली है। स्वास्थ्यकर्मियों को गांव भेजकर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें