फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु सदन में भूखे मिले बच्चे, केंद्रीय मंत्री भड़कीं 

Mon, 19 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शिशु सदन में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेतीं मंत्री कृष्णा राज।
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज ने महिला सम्मेलन से पहले राजकीय शिशु सदन में छापा मारा। यहां दोपहर के वक्त बच्चों को भोजन नहीं दिया गया था। बच्चे सुबह से भूखे थे, जिस पर उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों से नाराजगी जाहिर की। कहा कि यह गंभीर मामला है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

भाजपा के महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने रामपुर पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज अचानक दोपहर करीब डेढ़ बजे राजकीय शिशु सदन पहुंच गईं, जहां उन्होंने यहां बच्चों के बारे में जानकारी ली। अचानक मंत्री के पहुंचने पर सदन में हड़कंप मच गया। उन्होंने यहां बच्चों से खाने के बारे में पूछा तो बताया गया कि अभी तक खाना नहीं मिला है।
विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि सुबह के वक्त ही पकौड़ी व चाय दी गई थी। दोपहर दो बजे तक बच्चों को भोजन नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि बच्चे अभी तक भूखे हैं जो कि गंभीर है। बकौल मंत्री,  अफसरों को यहां नसीहत भी दी गई। बाद में मंत्री ने बताया कि शिशु सदन की हालत खराब है। यहां पर तमाम पद खाली हैं। राज्य सरकार यहां रिक्त पदों पर तैनाती नहीं कर रही है जो कि गलत है।
विज्ञापन


उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई कराने के लिए राज्य सरकार को लिखा जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, दिलीप सक्सेना, अभय गुप्ता, राजू सुमन, संजय पाठक, जुगेश अरोड़ा, पकंज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें