फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाबूगढ़ में ट्रेन से कटकर छपर्रा के युवक की मौत

Thu, 20 Aug 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। हरियाणा से घर लौट रहे छपर्रा गांव के युवक शाकिर (36) की बाबूगढ़ में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वार क्षेत्र के गांव छपर्रा निवासी डॉ. हाजी वाहिद के पुत्र शाकिर हरियाणा के गुरुग्राम में बाल कटिंग का कार्य करते थे। मंगलवार को वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद जीआरपी कंट्रोल से सूचना मिली कि बाबूगढ़ रेलवे स्टेशन के पास लाइन नंबर दो पर ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
गढ़मुक्तेश्वर जीआरपी चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान शाकिर पुत्र वाहिद निवासी सरस्वती विहार, चकरपुर, गुरुग्राम, मूल निवासी ग्राम छपर्रा, स्वार के रूप में हुई। इसके बाद संबंधित थाना क्षेत्र और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाकिर अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के अन्य सदस्य गांव छपर्रा में ही रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह में परिवार के दो सदस्यों की मौत होने से गांव में भी गम का माहौल है। इससे पहले मृतक की मां का निधन हो चुका है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि छपर्रा के युवक की ट्रेन से कटकर मौत की खबर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें