फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग स्कयॉवड के साथ जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। छह दिंसबर के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी गई हैं। साथ ही जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही कचहरी परिसर में डॉग स्क्वाड को साथ लेकर चेकिंग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को स्नीफर डॉग को साथ लेकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज और कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एलआईयू प्रभारी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों और उनके सामान की तलाशी ली गई। पार्किंग, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, आरक्षण, बुकिंग ऑफिस सहित अन्य स्थानों पर जांच की गई है। प्लेटफार्म के एक से दूसरे छोर तक व्यापक जांच की गई। यात्रियों के साथ उनके सामान की भी जांच की गई। संदिग्ध प्रतीत होने वालों सामान गहनता से जांचा गया। इसके बाद टीम रोडवेज पहुंची। वहां उन्होंने यात्रियों के सामान कि चेकिंग की गई। इसके अलावा टीम ने कचहरी परिसर में डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग की। एलआईयू प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वाड को साथ लेकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज और कचहरी परिसर में चेकिंग की गई है। टीम में प्रिंस कुमार, नरेंद्र त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें