मिलक में रामपुर-बरेली रोड पर सोमवार को दुगनपुर गांव के सामने बाइकों की
टक्कर में सीए की मौत हो गई। वह दिल्ली से बाइक से घर जा रहा था। हादसे की
सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम
कराया है।
पीलीभीत जिले के थाना शेरामऊ उत्तरी क्षेत्र के फत्तेहपुर खुर्द
गांव निवासी नीतीश दीक्षित (37) दिल्ली में चार्टर्ड एकाउंडेंट था। सोमवार
को वह दिल्ली से रामपुर-बरेली रोड से अपने घर बाइक से जा रहे था। इस बीच
हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के दुगनपुर गांव के सामने एक बाइक सवार से उसकी
टक्कर हो गई।
बकौल प्रत्यक्षदर्शी अचानक एक बाइक सवार ने फोरलेन पर लगे कट
पार से पार करने के लिए अपनी बाइक मोड़ दी। इस पर हादसा हो गया। हादसे के
दौरान बाइक सवार सीए गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत ही
जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना
पर परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के कुछ सदस्य मौत की सूचना पर पहुंच
गए हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। हादसे में थाना शहजादनगर
क्षेत्र के जादौंपुर गांव निवासी दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ है। उसको
परिवार वाले मुरादाबाद केे एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।