फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 10.50 करोड़ की जीएसटी चोरी में सात के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 18 Apr 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में पुलिस की जांच पूरी हो गई है। अजीमनगर थाने में दर्ज प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में शुरुआत में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जबकि विवेचना के दौरान पांच अन्य आरोपी भी सामने आए।
विज्ञापन

अक्तूबर 2025 में रामपुर के शहर कोतवाली, गंज और अजीमनगर थाने में जीएसटी चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। अजीमनगर थाने में राज्य कर विभाग के आयुक्त आदित्य प्रताप सिंह की ओर से लकड़ी की फर्म संचालित करने वाले रईसउद्दीन और उसके भाई मेहराउद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
जांच के दौरान तीनों मामलों की विवेचना एसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। अजीमनगर मामले में क्राइम ब्रांच की जांच में लकड़ी फर्म के माध्यम से 10.50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की पुष्टि हुई। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और एक-एक कर पांच अन्य लोगों को भी मामले में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के विवेचक अनुपम शर्मा के अनुसार, इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
000
इनके खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट
क्राइम ब्रांच ने रईसउद्दीन, मेहराउद्दीन, अमन, नाजिम, अजीम, शमीम और नक्शे अली के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
0000
तीन में से दो मामलों में दाखिल चार्जशीट
रामपुर। जीएसटी चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में से शहर कोतवाली के मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अब अजीमनगर के मामले में भी चार्जशीट दाखिल हो गई है, जबकि गंज थाने में दर्ज मामले की विवेचना अंतिम चरण में है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें