फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 15 सौ मीटर में चंदन और 100 मीटर में वंशिका अव्वल

Wed, 29 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। ग्राम नगला उदई में मंगलवार को माई भारत संस्था की ओर से आयोजित आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वालीबॉल, एथलेटिक्स सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

बालक वर्ग की वालीबॉल में पूर्णिया टीम ने प्रथम स्थान, खमरिया टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ में चंदन ने प्रथम, सौरभ द्वितीय और लक्ष्यवीर तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की लंबी कूद में अंकित यादव प्रथम, विनय द्वितीय और राजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता में नगला उदई टीम ने बेहतरीन टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रामनगर द्वितीय टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में वंशिका ने प्रथम, प्रिया द्वितीय और रिमझिम तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग की लंबी कूद में प्रथम, पायल द्वितीय और यीशु तृतीय स्थान पर रहीं। माहे आलम ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की जीवंत प्रक्रिया है। इससे युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अरविंद राजपूत, रोहित श्रीवास्तव, पवन राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें