फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से रोजाना धूप निकलने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार की सुबह कोहरे के बाद हल्की धूप निकली। दोपहर से मौसम सुहाना हुआ और धूप निकलने के कारण लोगों को गलन व ठंड से राहत मिली। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में अब मौसम लगातार साफ होगा और सप्ताह भर तक रोजाना धूप निकलने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान कोहरा और गलन का असर बना रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम में सुधार से लोगों को पिछले दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। सोमवार को पिछले दिनों की तुलना में गलन व शीतलहर का असर कम रहा। दिन में धूप भी निकली और मौसम साफ बना रहा। मौसम साफ होने से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को हवाओं की रफ्तार भी पिछले दिनों की तुलना में कम रही और 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही हवा चली। धूप निकलने पर मौसम सुहाना हुआ। वहीं, बाजारों में कुछ रौनक बढ़ गई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान भी न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस या इससे कम ही रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें