फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी तहसील में अधिवक्ता का गिराया चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुरानी तहसील में अधिवक्ता का चैंबर असामाजिक तत्वों द्वारा रात में गिरा दिया। उन्होंने शहर कोतवाल को दिए पत्र में कहा कि सुबह को तहसील पहुंचने पर देखा कि चैंबर गिरा हुआ था।इससे पूर्व भी तहसील परिसर में कई बार दराजों एवं संदूकों के ताले तोड़कर चोरियां हो चुकी हैं।पुलिस भी रात में वहां जाकर गश्त नहीं करती है। यहां रोजगार दफ्तर, नेहरु युवा केंद्र, जिलापूर्ति अधिकारी, सिंचाई विभाग हैं। रजिस्ट्री दफ्तर का पुराना रिकार्ड भी सुरक्षित नहीं है।अधिवक्ता ने तहरीर देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुरानी तहसील परिसर में अधिवक्ता राजीव सक्सेना का चैँंबर है।वह सोमवार को चैंबर बंद करके घर चले गए।सुबह साढ़े दस बजे चैंबर पर जाकर देखा तो चैंबर गिरा हुआ था।वहां आसपास जानकारी की तो कोई सही सूचना नहीं मिली। ज्ञात हो कि रात को शराबियों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। पुरानी तहसील की कोई सुरक्षा नहीं है। यहां रोजगार दफ्तर, नेहरु युवा केंद्र, जिलापूर्ति अधिकारी, सिंचाई विभाग चल रहे हैं। वहीं रजिस्ट्री दफ्तर का पुराना रिकार्ड आदि रखा हुआ है। यहां लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। रातभर अंधेरा रहता है।यहां का डीएम भी निरीक्षण कर गए थे।उन्होंने सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए कहा था। पुलिस भी रात को यहां गश्त नहीं करती है। पहले भी कई मर्तबा दराजों एवं संदूकों के ताले टूट चुके हैं।अधिवक्ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें