फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में पुलिस ने 450 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले भर में तीन दिन चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 450 वाहनों के चालान काटे। इस दौरान 12 बाइक को सीज करने के अलावा करीब 50 लोगों पर बिना मास्क लगाकर घूमने के मामले में पांच हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम को उच्च अधिकारियों से बिना हेलमेट लगाकर बाइक चलाने और बिना मास्क लगाकर सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।इसके बाद 12 जून से रविवार शाम तक पुलिस ने अभियान चलाया।इस दौरान जिले भर में बिना हेलमेट के घूमने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 450 वाहनों का चालान करने के साथ ही 12 बाइकों सीज कर दिया। इस मौके पर पुलिस ने करीब 50 हजार का समन शुल्क भी वसूला गया। वहीं दूसरी ओर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 50 लोगों का चालान काटकर उनसे से पांच हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इस दौरान बाइक सवार लोगों में हड़कंप मचा रहा। टीएसआई सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीन दिन के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान बिना हेलमेट और बिना मास्क वालों के लिए चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें