फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नए कोरोना संक्रमित आए सामने, तीन ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें एक युवती और दो युवक शामिल हैं। तीनों नए संक्रमित दिल्ली से आए थे और क्वारंटीन अवस्था में थे। इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही तीन पुराने संक्रमितों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 जून को भेजे गए सैंपलों में से 13 सैंपल की रिपोर्ट भी रविवार को प्राप्त हुई है। इनमें सात सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव और छह सैंपल की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव आई रिपोर्ट में चार सैंपल पूर्व में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के रिपीट सैंपल थे, जबकि तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी तरह छह निगेटिव रिपोर्ट वाले सैंपल में तीन सैंपल पूर्व के कोरोना संक्रमितों के थे, जो अब निगेटिव रिपोर्ट आने पर रिकवर हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि नए तीनों संक्रमित दिल्ली से आए थे और इनमें एक युवती भी शामिल हैं। नए संक्रमित ज्वालानगर में प्रेम पटवारी की गली, माई का थान और मोमीनपुर अहमदाबाद चमरौआ क्षेत्र के हैं। जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव आने और तीन पूर्व के संक्रमितों के रिकवर होने के कारण जिले में कुल सक्रिय मामले अब भी 75 ही हैं, जबकि 182 संक्रमित रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें