परिवहन विभाग और वाहनों के शीशों पर काली फिल्म वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 वाहनों का चालान किया। नो-पार्किंग जोन में खड़ी कार को जब्त कर लिया।
एआरटीओ कौशलेंद्र यादव के नेतृत्व में ट्रेफिक पुलिस और सिविल लाइंस पुलिस ने मालगोदाम चौराहा, स्टार चौराहे समेत शहर में कई स्थानों पर शीशों पर काली फिल्म लगे कारों के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरन 11 गाडियां काली शीशे लगीं मिली। एआरटओ ने बताया कि सभी कारों का चालान कर दिया। साथ ही काली फिल्म भी उतरवा दी। ईश्वर नर्सिंग होम के निकट नो-पार्किंग जोन में खड़ी एक कार जब्त कर ली। बाद में चेतावनी देकर वापस कर दी। इसी तरह शाहबाद में भी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया।