सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा पर सवार ठेकेदार की पत्नी की चेन लूटकर ले गए। शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी विपिन ठेकेदारी का काम करते हैं। उनकी पत्नी गोल्डी शाम के समय अपनी रिश्तेदार के साथ ई-रिक्शा से खरीदारी करने के लिए शहर जा रही कि जौहर अली रोड पर एक अस्पताल के सामने पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाश महिला के गले में पड़ी चेन पर झपट्टा मारकर ले गए। यह देखकर उनके होश उड़ गए। आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में परिवार वाले भी आ गए।
इस मामले की जानकारी मिलने पर पुुलिस भी आ गई। लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। स्टार चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद होने के कारण उसमें कैद नहीं हो सके। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।