रामपुर। फ्रीडम फाइटर संगठन ने गुरुवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर न देकर किसी भी व्यक्ति को उसकी आर्थिक स्थिति के अनुसार दिया जाना चाहिए। इससे देश के हर गरीब को इसका लाभ मिलेगा। आर्थिक आधार पर आरक्षण से जातिवाद भी समाप्त होगा। बैठक में अमित सक्सेना, नवनीत कुमार सक्सेना, ओमवीर सिंह, अखिलेश चौरासिया, कुनाल, अनुपम मिश्र, योगेंदर, मनोज, तनु, राजीव, अनिल आदि मौजूद रहे।