फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में शुरू हुआ सीरो सर्वे, तीन दिन तक चलेगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीरो सर्वे शुरू कर दिया गया है। बुधवार से शुरू हुआ सर्वे तीन दिन तक चलेगा। जिसमें दस टीमें रोजाना सैंपल एकत्र करेंगी। ये टीम जिले के 31 स्थानों से कुल 744 सैंपल एकत्र करेंगी ताकि यह पता चल सके कि किस क्षेत्र में कोरोना का कितना संक्रमण फैला है और कितने लोगों में एंटीबॉडी बनी है। जिससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ठोस प्रयास किए जा सकें।
विज्ञापन

सीरो सर्वे इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एपिडेमोलॉजिस्ट ताहिर ने बताया कि सीरो सर्वे बुधवार से शुरू हो गया है। जिसमें पहले दिन टीमें बिलासपुर क्षेत्र के देवीपुरा, नगरिया खुर्द, चमरौआ के जिठनिया, स्वार के ढोंकपुरी टांडा आदि ग्रामों में गईं और सैंपल एकत्र किए। सर्वे के लिए दस टीमों का लगाया गया है। प्रत्येक टीम में एक चिकित्सक, एक लैब टेक्नीशियन, एक आशा और एक एएनएम शामिल हैं। इन टीमों के सदस्य 31 अलग-अलग क्षेत्रों में 24-24 लोगों के सैंपल लेंगे। उन्होंने बताया कि सैंपल ऐसे लोगों के लिए जाएंगे जो कोरोना को हरा चुके हैं, जिनका टीकाकरण हो चुका है। इसके अलावा रैंडम सैंपल भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सैंपल के अध्ययन से यह पता चलेगा कि जिले में कितने लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बन चुकी है ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का बच्चों पर होने वाले असर और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले उसके असर का आंकलन किया जा सके। इसके परिणाम जून के अंत तक आने को संभावना है। जिले में कुल 744 सैंपल एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें