फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के सभी थानों में लगेंगे सीसीटीवी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। एसपी शिमला मोहित चावला ने कहा कि जिले के सभी थानों को सीसीटीवी से जोड़ा जाएगा। यह सुविधा के मिलने पर पुलिस के जवानों अधिक मशक्कत नहीं करना पडे़गी। यह बात उन्होंने रोहडू, चिड़गांव और जुब्बल के थानों का निरीक्षण करने के दौरान कही। इस दौरान एसपी शिमला ने सेब सीजन को लेकर लोगों की परेशानी को लेकर विस्तार से चर्चा की। हर थाने में पर पुलिस जवानों ने एसपी शिमला को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान एसपी शिमला ने रोहडू़ थाने में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।
विज्ञापन

एसपी शिमला ने पुलिस के जवानों को हमेशा हंसमुख और चुस्त रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रोहडू के थानों में डीएसपी सुनील नेगी के करवाए कार्यों की सराहना भी की। थानों में जांच अधिकारियों के कमरों सहित महिला कर्मियों के लिए अलग से रहने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा हर थाने के लिए कम से कम दस सीसीटीवी लगाने के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। एसपी ने हर थाने में में पुलिस के जवानों का जोश भी परखा और जनता के साथ नरमी से पेश आने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान डीएसपी रोहडू सुनील नेगी के एएसपी के पद पर पदोन्नत होने पर उनको एसपी ने बैज पहनाया। सामाजिक गतिविधियों के सहयोग के लिए संगीता खुराना को सम्मानित किया गया। इस दौरान बीडीओ रोहडू़ प्रताप चौहान, एएसपी सुनील नेगी, एसडीओ राजेंद्र शर्मा, समोली पंचायत की प्रधान उर्मिला बरागटा सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें